मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने अफगानिस्तान के बाल टीकाकरण कार्यक्रम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीसीजी, टेटनस और डिप्थीरिया के टीकों के लिए बीस टन आवश्यक सामग्री भेजी है। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि अफगानिस्तान को और खेप भेजी जा रही हैं। भारत ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अफगानिस्तान के लोगों की निरंतर सहायता की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अफगानिस्तान के लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। इस सहायता का उद्देश्य अफगानिस्तान में बाल स्वास्थ्य देखभाल सेवा को मजबूत करना और टीकाकरण का दायरा बढ़ाना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



