अमरावती को राजधानी का कानूनी दर्जा देने की मांग, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू

0
123
अमरावती को राजधानी का कानूनी दर्जा देने की मांग, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी का कानूनी दर्जा देने का आग्रह किया। अपने दौरे के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन सहित सात केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने रायलसीमा को बागवानी केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पूर्वोदय योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता मांगी और विभिन्न केन्‍द्र प्रायोजित योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से राशि जारी करने का अनुरोध किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात में, नायडू ने राज्य में मखाना विकास बोर्ड स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सामुदायिक आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पीएम-प्रणाम योजना के अंतर्गत धनराशि मांगी और नारियल की खेती के लिए दो सौ करोड़ रुपये की सहायता का अनुरोध किया। नायडू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शहरी और आवास मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से भी मुलाकात की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here