अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने जहाज निर्माण में समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

0
82
अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने जहाज निर्माण में समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने जहाज निर्माण में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता दक्षिण कोरिया द्वारा अमेरिकी जहाज निर्माण उद्योग को पुनर्जीवित करने और उसकी क्षमता बढ़ाने में मदद करने की प्रतिबद्धता के तहत किया गया है, जो द्विपक्षीय व्यापार वार्ता का एक प्रमुख हिस्सा है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाशिंगटन में दक्षिण कोरिया के उप व्यापार मंत्री पार्क जंग-सुंग और अमेरिका के वाणिज्य उप सचिव विलियम किम्मिट ने इस समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। पिछले साल के व्यापार समझौते के तहत, दक्षिण कोरिया ने अमेरिकी जहाज निर्माण क्षेत्र में 150 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने का वादा किया था। इस समझौते में वार्षिक 20 अरब डॉलर का निवेश शामिल है। समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here