अमेरिका के विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी

0
117
अमेरिका के विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के विदेश विभाग ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी है। सलाह में नागरिकों से स्थानीय अपडेट पर नजर रखने और पड़ोसी देशों के माध्यम से वाणिज्यिक उड़ान या अन्‍य विकल्पों का पता लगाने का आग्रह किया गया है। परामर्श में अफगानिस्तान और इराक सहित उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की यात्रा न करने के लिए कहा है। ईरान ने फरवरी में संयुक्त अमेरिकी-इजरायली हमलों के बाद अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था और अब इसे चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलना शुरू कर दिया है, जिससे सीमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बीच, अमेरिका ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने नौसैनिक नाकाबंदी और आर्थिक दबाव जारी रखते हुए ईरान के साथ संघर्षविराम को बढ़ा दिया है। प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि सैन्य अभियान रोक दिए गए हैं, लेकिन वित्तीय और समुद्री प्रतिबंध लागू रहेंगे, और बातचीत के लिए कोई निश्चित समयसीमा निर्धारित नहीं की गई है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here