अमेरिका : पेंटागन ने अपने प्रेस कार्यालय को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करते हुए पत्रकारों के प्रवेश पर लगाई रोक

0
86
अमेरिका : पेंटागन ने अपने प्रेस कार्यालय को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करते हुए पत्रकारों के प्रवेश पर लगाई रोक

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी रक्षा विभाग-पेंटागन ने अपने प्रेस कार्यालय को गोपनीय और प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है। अब पत्रकारों को इस क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। पेंटागन के कार्यवाहक प्रेस सचिव जोएल वाल्डेज़ ने कहा कि संवेदनशील सूचनाओं की सुरक्षा के लिए यह कदम जरूरी है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब ट्रंप प्रशासन और मीडिया के बीच तनाव बढ़ रहा है। पिछले कुछ महीनों में पेंटागन को कवर करने वाले पत्रकारों पर नई पाबंदियां लगाई गई हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इन प्रतिबंधों को अदालत में चुनौती दी है। अखबार का कहना है कि ये नियम अभिव्यक्ति और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं और सैन्य मामलों पर स्वतंत्र रिपोर्टिंग में बाधा डालते हैं। इस मामले में कानूनी कार्यवाही अभी जारी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here