अमेरिका : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डाक द्वारा मतदान को प्रतिबंधित करने के लिए कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर

0
78
अमेरिका : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डाक द्वारा मतदान को प्रतिबंधित करने के लिए कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डाक द्वारा मतदान को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया है। इस कदम से चुनाव नियमों को और सख्त करने के प्रयास तेज हो गए हैं। इस कार्यकारी आदेश में गृह सुरक्षा विभाग को सामाजिक सुरक्षा प्रशासन के साथ मिलकर प्रत्येक राज्य में मतदान करने के योग्य सत्यापित अमेरिकी नागरिकों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। आदेश में राज्यों को डाक द्वारा भेजे जाने वाले मतपत्रों पर सख्त नियम लागू करने की आवश्यकता बताई गई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्‍ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह सूची सामाजिक सुरक्षा प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग करके तैयार की जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी डाक सेवा केवल संघीय रूप से तैयार सूची में शामिल व्यक्तियों को ही अनुपस्थित मतपत्र भेज सकती है। प्रत्येक मतपत्र के लिए एक ही लिफाफा भेजा जाएगा। यह कदम अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी के बिना उठाया गया है और इसे कानूनी रूप से चुनौती दिए जाने की आशंका है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here