भारत और अल्जीरिया के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का 7वां दौर 29 मार्च को अल्जीयर्स में आयोजित किया गया

0
83
भारत और अल्जीरिया के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का 7वां दौर 29 मार्च को अल्जीयर्स में आयोजित किया गया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और अल्जीरिया के बीच विदेश कार्यालय परामर्श का सातवां दौर 29 मार्च को अल्जीयर्स में आयोजित किया गया। बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय की सचिव (दक्षिण) डॉ. नीना मल्होत्रा ​​और अल्जीरिया के विदेश मंत्रालय के महासचिव लूनस मगरामेन ने की। दोनों पक्षों ने चल रहे सहयोग पर संतोष व्यक्त किया और उच्च स्तरीय निरंतर सहयोग के महत्व पर जोर दिया। दोनों देशों ने संसदीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई और अल्जीरिया ने भारतीय संसद में भारत-अल्जीरिया संसदीय मैत्री समूह के गठन का स्वागत किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा करते हुए, दोनों पक्षों ने इस खतरे से संयुक्त रूप से लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद अल्जीरिया का दौरा करने वाले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के स्वागत की भी सराहना की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि परामर्श में द्विपक्षीय व्यापार में लगातार वृद्धि देखी गई, जिसका वर्तमान मूल्य लगभग एक दशमलव सात अरब डॉलर है, और फार्मास्यूटिकल्स, उच्च शिक्षा, ऊर्जा, खनन, उर्वरक और कृषि जैसे क्षेत्रों में विस्तार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और संयुक्त राष्ट्र तथा अन्य बहुपक्षीय मंचों पर घनिष्ठ समन्वय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here