अमेरिका : वाशिंगटन के पेपर मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत की खबर

0
90
अमेरिका : वाशिंगटन के पेपर मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत की खबर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के लॉन्गव्यू शहर में एक पल्प और पेपर मिल में केमिकल टैंक फटने से कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों और कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी वाशिंगटन में एक लुगदी और कागज मिल के अंदर एक रासायनिक टैंक में हुए विस्फोट में कई लोग मारे गए और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट से कई व्यक्तियों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय दमकल विभाग और कंपनी अधिकारियों ने इस भयावह घटना स्थल को ‘मास कैजुअल्टी सीन’ (सामूहिक हताहत स्थल) घोषित किया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिल के भीतर स्थित एक विशाल केमिकल टैंक में अचानक खतरनाक धमाका हुआ, जिसने देखते ही देखते पूरी यूनिट को मलबे में तब्दील कर दिया। यह दर्दनाक घटना दक्षिण-पश्चिमी वाशिंगटन स्थित पल्प और पेपर मिल में मंगलवार सुबह करीब 7:15 बजे (स्थानीय समयानुसार) घटित हुई। घटना की सूचना मिलते ही करीब 40 दमकलकर्मी, पैरामेडिक्स और एक क्षेत्रीय खतरनाक सामग्री की विशेष टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लापता 9 लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन कई घंटों तक जारी रहा। ‘निप्पॉन डायनावैव पैकेजिंग कंपनी’ और कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा जारी संयुक्त बयान के मुताबिक, इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई है और कई श्रमिक गंभीर रूप से झुलसने व जहरीली गैस सांस के जरिए अंदर जाने के शिकार हुए हैं। वाशिंगटन राज्य के पारिस्थितिकी विभाग के अनुसार, इस लिक्विड पैकेजिंग प्लांट और पेपर मिल में करीब 1,000 कर्मचारी काम करते हैं। यहाँ मुख्य रूप से टिशू, प्रिंटिंग पेपर, कार्टन और कप-प्लेट बनाने वाले कबाड़ का उत्पादन होता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here