अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद क्यूबा को मानवीय सहायता जारी रखेगा मेक्सिको : राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम

0
133
अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद क्यूबा को मानवीय सहायता जारी रखेगा मेक्सिको : राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा है कि उनका देश, अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद, क्यूबा को मानवीय सहायता देना जारी रखेगा। मेक्सिको ने हाल ही में क्यूबा को 814 टन खाद्य सामग्री से भरे दो नौसेना जहाज भेजे हैं। राष्ट्रपति शीनबाम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमरीका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण क्यूबा के लोग जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उसे कोई भी अनदेखा नहीं कर सकता। उन्होंने अमरीका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि क्यूबा के लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए इन प्रतिबंधों को अनुचित माना जाए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने यह भी कहा कि मेक्सिको, क्यूबा को तेल की आपूर्ति बहाल करने के लिए अमरीका के साथ कूटनीतिक प्रयास जारी रखेगा, क्योंकि यह देश की बिजली व्यवस्था के लिए आवश्यक है। राष्ट्रपति शीनबाम ने स्पष्ट किया कि मेक्सिको अपने खिलाफ प्रतिबंध नहीं चाहता है क्योंकि अमरीका ने ऐसे देशों पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है, जो उसकी ऊर्जा प्रतिबंधों को दरकिनार करने का प्रयास करते हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here