मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप यूरोपीय संघ के साथ शुल्क संबंधी वार्ता की समय सीमा 9 जुलाई तक बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उरसुला वोन डर लेनने कल अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बात की थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ की अधिकांश वस्तुओं पर शुरूआत में 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी। लेकिन बाद में वार्ता के लिए समय देते हुए इसे घटाकर 8 जुलाई तक 10 प्रतिशत कर दिया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उन्होंने वार्ता की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए यूरोपीय संघ की वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की चेतावनी दी थी। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उरसुला वोन डर लेनने इससे पहले कहा था कि वह अमरीका के साथ व्यापार समझौते के लिए तैयार हैं, लेकिन एक अच्छे समझौते पर सहमति के लिए यूरोपीय संघ को 9 जुलाई तक का समय चाहिए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



