आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अमृतसर में CM भगवंत मान के साथ मिलकर स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया। छेहर्टा एमिनेंस स्कूल का दौरा करने के बाद वह रणजीत एवेन्यू रैली स्थल पर पहुंचे। रैली के दौरान शिक्षा विभाग के साथ BSNL और IBM का MOU साइन किया गया है। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की कि अब पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की शिक्षा भी हासिल करेंगे। वहीं दिसंबर तक पंजाब का हर स्कूल हाईस्पीट इंटरनेट व वाईफाई के साथ कनैक्टिड होगा। मीडिया की माने तो, इस मौके पर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस भी मौजूद रहे। सीपी नौनिहाल और डीसीपी (कानून-व्यवस्था) परमिंदर सिंह भंडाल छेहरटा में स्कूल ऑफ एमिनेंस के बाहर तैनात थे।
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल बुधवार से तीन दिनों के पंजाब दौरे पर हैं। 13 से 15 सितंबर तक की इस यात्रा के दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरुआत करने पर सीएम भगवंत मान को बधाई दी। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस पंजाब के प्राइवेट स्कूलों से बहुत अच्छा है। आज से पंजाब में सब बदल जाएगा। पेरेंट्स पंजाब में प्राइवेट स्कूल से बच्चों को निकाल इस स्कूल में भेजेंगे। यहां ऑडीटोरियम, जिफ, खेल, लाइब्रेरी, लैब सब है। सबसे बड़ी बात, किसी भी सरकारी स्कूल को उठा कर देख लो, कोई भी सरकारी टीचर अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ाता, लेकिन आज जिस सरकारी स्कूल का उद्घाटन करके आए हैं, जिसमें टीचर्स ने कहा, पहले हमारे बच्चे प्राइवेट में पढ़ते थे, अब सरकारी में दाखिल करवा दिया है। सरकारी स्कूल में अब 30 किलोमीटर तक बच्चों को स्कूली बसें लेने पहुंचेंगी।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



