मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया गया। गुवाहाटी में आयोजित समारोह में 12 नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य गण्यमान्य लोगों की मौजूदगी में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शपथ लेने वाले मंत्री हैं- अश्विनी राय सरकार, अशोक सिंघल, बिमल बोरा, बिस्वजीत दैमारी, जयंत मल्लबरुआ, कौशिक राय, केशव महंत, कृष्णेंदु पॉल, नीलिमा देवी, पीयूष हजारिका, डॉ. रणोज पेगू और सुसांत बोरगोहाईं। केशव महंत असम गण परिषद का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि बाकी सभी मंत्री भारतीय जनता पार्टी से हैं। इस विस्तार के बाद असम मंत्रिपरिषद में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



