असम : 16वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से होगा शुरू

0
78
असम : 16वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से होगा शुरू

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 16वीं असम विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा। कुल चार बैठकें इस सत्र के दौरान होंगी। सत्र के पहले दिन अस्थायी अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। असम के राज्यपाल ने वरिष्ठ भाजपा विधायक चंद्र मोहन पटवारी को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ भाजपा विधायक चंद्र मोहन पटवारी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव की प्रकिया भी पूरी की जाएगी। इस बीच, राज्य मंत्रिमंडल ने अपनी पहली बैठक में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता-यूसीसी विधेयक को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कल कहा कि यूसीसी विधेयक को मौजूदा विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा और पारित किया जाएगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here