मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित एक योग सत्र में भाग लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि योग मानवता के लिए भारत का एक अमूल्य उपहार है, जो मन, शरीर और आत्मा को ऊर्जावान बनाकर समग्र कल्याण को बढ़ावा देता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “योग मानवता के लिए भारत का एक अमूल्य उपहार है, जो मन, शरीर और आत्मा को ऊर्जावान बनाकर समग्र कल्याण को बढ़ावा देता है। अहमदाबाद में एक सार्वजनिक योग सत्र में भाग लेकर दुनिया भर के लाखों लोगों के साथ योग दिवस समारोह में शामिल हुआ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



