मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज असम, मेघालय, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भी भारी बारिश की संभावना जताई है।
आप को बता दे , जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



