आईपीएल 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराया

0
72
आईपीएल 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से हरा दिया। कोलकाता ने ईडन गार्डन्स में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में गुजरात 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी। कोलकाता नाइट राइडर्स की यह 12 मैचों में 5वीं जीत है। टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर आ गई है। वहीं, गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन एलन ने 35 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वहीं अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 82 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 7 छक्के लगाए। अंतिम ओवरों में कैमरन ग्रीन ने भी 28 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। कप्तान अजिंक्य रहाणे 14 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद सिराज और साई किशोर को 1-1 विकेट मिला। हालांकि, टीम के ज्यादातर गेंदबाज महंगे साबित हुए। राशिद खान ने 4 ओवर में 57 रन खर्च किए, जबकि अरशद खान के एकमात्र ओवर में 22 रन आए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 248 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 85 रन की कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं चोटिल होने के बाद लौटे साई सुदर्शन ने नाबाद 53 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 35 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। हालांकि, टीम को दूसरे छोर से लगातार विकेट गंवाने पड़े। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नरेन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। सौरभ दुबे और कैमरन ग्रीन को 1-1 विकेट मिला।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here