मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया था। दोनों टीमों का यह 9वां मैच होगा। बेंगलुरु 8 में से 6 मैच जीतकर पॉइट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम आज जीती तो 14 पॉइंट्स साथ टॉप पर आने का मौका होगा। वहीं, गुजरात 8 में से 4 मैच जीती और इतने ही हारी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि गुजरात की टीम 3 बार विजयी रही है। आज के मैच में गुजरात की कोशिश बराबरी करने की होगी। अहमदाबाद में दोनों का सामना एक बार हुआ है। उस मैच में बेंगलुरु को जीत मिली।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार और जेकब बेथेल।
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और राहुल तेवतिया
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



