आईपीएल 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज

0
106
आईपीएल 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल के 19वें सीजन में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स  के बीच चेपॉक स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बिना मैदान में उतरेगी, टीम 3 मैच हार चुकी है। वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 2 मैच जीत चुकी है, टीम को इकलौती हार पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ मिली।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेन्नई और दिल्ली के बीच 31 आईपीएल मैच खेले गए। 19 में चेन्नई सुपर किंग्स और 12 में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली। चेपॉक स्टेडियम में होम टीम चेन्नई का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। टीम ने दिल्ली को 10 में से 7 मैच हराए हैं, वहीं दिल्ली कैपिटल्स 3 मैच ही जीत सकी। इस सीजन चेन्नई एक मैच भी नहीं जीत सकी है। टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार चुकी है। वहीं दिल्ली ने इकलौता मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ गंवाया, टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस को 1-1 मैच हराया है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XII

चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा/डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर/अकील हुसैन, जैमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, मैट हेनरी, नूर अहमद।

दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, थंगारसु नटराजन, मुकेश कुमार।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here