आईपीएल 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हराया

0
98
आईपीएल 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को करारी शिकस्त दी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता की इस सीजन यह 5 मैचों में चौथी हार है। वहीं, चेन्नई की टीम सीजन की दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रही। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेन्नई की की तरफ से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली तो वहीं इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 जबकि आयुष म्हात्रे के बल्ले से 38 रनों की पारी देखने को मिली। केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए तो वहीं इसके अलावा वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और अनुकूल रॉय 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे। कोलकाता की बल्लेबाजी की बात की जाए, तो सभी बल्लेबाजों ने निराश किया। रमनदीप ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वहीं, अंशुल कंबोज को 2 सफलता मिली। चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार तीन हार के बाद घर में लगातार दूसरी जीत का स्वाद चखा है। इससे पहले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की थी। अब कोलकाता को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने खाते में 4 पॉइंट कर लिए हैं और मुंबई इंडियंस से एक पायदान ऊपर 8वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स का शर्मनाक अभियान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। टीम ने 5 मैचों में से 4 गंवाए हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे उन्हें सिर्फ एक अंक मिला।ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स अब अपने अगले मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here