आईपीएल 2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया

0
86
आईपीएल 2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल के 19वें सीजन का 43वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया जिसमें इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स की टीम 7 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद उनकी टीम 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही थी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस टारगेट को तीन विकेट के नुकसान पर 19.1 ओवर्स में हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही जिसमें उनके दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज 12 के स्कोर तक पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 102 रनों की तेज साझेदारी करने के साथ मुकाबले में वापस लेकर आए। जुरेल इस मैच में 42 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे तो वहीं पराग के बल्ले से 90 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। पारी के अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे डोनेवन फरेरा ने सिर्फ 14 गेंदों में 6 छक्के और 2 चौके लगाने के साथ 47 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए राजस्थान के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने तीन जबकि काइल जेमिसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स की टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो केएल राहुल और पथुम निसांका की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देने के साथ पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। निसांका इस मैच में 33 गेंदों में 62 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। वहीं यहां से केएल राहुल और नितीश राणा ने पारी को आगे बढ़ाया जिसमें दोनों ने रन गति को धीमे नहीं पड़ने दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी देखने को मिली। नितीश राणा 33 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे तो वहीं केएल राहुल के बल्ले से 75 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। 177 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को जीत तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने निभाई और चौथे विकेट के लिए 23 गेंदों में 49 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम को इस मैच में जीत दिलाकर वापस लौटे। स्टब्स ने इस मैच में 18 जबकि आशुतोष ने 25 रनों की नाबाद पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here