मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। पंजाब की यह लगातार चौथी हार रही। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, पंजाब के 11 मुकाबलों में 6 जीत के साथ 13 अंक हैं। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब ने 5 विकेट खोकर 210 रन बनाए। पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्या ने अर्धशतक लगाए। श्रेयस ने 36 बॉल नाबाद 59 और प्रियांश ने 33 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। सूर्यांश शेडगे 8 बॉल पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। इनके अलावा कूपर कोनोली ने 38 और प्रभसिमरन सिंह ने 18 रन बनाए। दिल्ली के ओर से मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट लिए। मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 211 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही केएल राहुल (9), अभिषेक पोरेल (5) और साहिल परख (13) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स भी 12 रन बनाकर रन आउट हो गए। मुश्किल परिस्थिति में कप्तान अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में 56 रन की तेज पारी खेली। वहीं, डेविड मिलर ने 28 गेंदों में 51 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। आखिरी में आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि माधव तिवारी 8 गेंदों में 18 और आकिब नबी 2 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट झटके। बेन ड्वारशुइस और मार्कस स्टोयनिस को 1-1 विकेट मिला।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



