मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 में सोमवार को 55वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा। दिल्ली के पास पंजाब से हिसाब बराबर करने का मौका होगा, क्योंकि उसे पिछले मुकाबले में किंग्स के खिलाफ 6 विकेट की हार झेलनी पड़ी थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट की शुरुआत में अजेय रही पंजाब लगातार तीन हार के बाद दबाव में है। टीम पिछले 3 मैच हारकर आ रही है। ऐसे में उसके सामने वापसी की चुनौती रहेगी। दूसरी ओर दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है। उसने पिछले छह में से पांच मैच गंवा दिए हैं और अब पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। पंजाब किंग्स ने 18 और दिल्ली कैपिटल्स ने 16 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे पंजाब ने जीता। पिछले सीजन का मुकाबला भी पंजाब ने जीता था।
दोनों टीमों की पॉसिबल-12
पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, शशांक सिंह, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख।
दिल्ली कैपिटल्स : पाथुम निसांका, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



