आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया

0
101
आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हुए। यह मुकाबला मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 4 विकेट खोकर 222 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टॉयनिस ने धमाकेदार अर्धशतक जड़े। प्रभसिमरन ने 59 रनों की पारी खेली। वहीं, स्टॉयनिस ने 22 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली  और नाबाद लौटे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब किंग्स के विशाल स्कोर के जवाब में राजस्थान ने 4 विकेट खोकर 223 रनों का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतक जड़ा जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 43 रनों की तूफानी पारी खेली। अंत में डोनावन फरेरा ने 26 गेंदों पर 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए पंजाब को हराने में सफलता हासिल की। राजस्थान पहली टीम बनी है, जिसने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स को हराया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here