मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के 64वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 220 रनों का स्कोर खड़ा किया। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मिचेल मार्श ने शानदार पारी खेली। वह आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। उन्होंने 57 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 97 रनों की पारी खेली। राजस्थान की ओर से यश राज पुंजा ने 2 जबकि आर्चर को एक सफलता मिली।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर 221 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स की इस धमाकेदार जीत में वैभव सूर्यवंशी का अहम योगदान रहा। वैभव ने 10 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 93 रनों की पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों का सामना किया। ध्रुव जुरेल ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा। इस जीत से राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के अब 14 पॉइंट हो गए हैं। अपना आखिरी लीग स्टेज मैच जीतते ही राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी। राजस्थान रॉयल्स की जीत से पंजाब किंग्स को काफी नुकसान हुआ है। पंजाब किंग्स अब चौथे पायदान से खिसककर 5वें स्थान पर चली गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



