आईपीएल 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में, क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराया

0
86
आईपीएल 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में, क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराया
Image Source : @RCBTweets

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरे सीजन आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने मंगलवार को क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हरा दिया। अब गुजरात एलिमिनेटर मुकाबला जीतने वाली टीम से क्वालिफायर-2 खेलेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धर्मशाला में टॉस हारकर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 7 गेंदों में 19 रन बनाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी संभाली। कोहली ने 25 गेंदों में 43 और पडिक्कल ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाए। दोनों के आउट होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 9 छक्के रहे। पाटीदार और क्रुणाल पंड्या के बीच चौथे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी हुई। क्रुणाल ने 28 गेंदों में 43 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। आखिरी ओवरों में जितेश शर्मा ने 5 गेंदों पर 15 रन बनाकर टीम को 250 के पार पहुंचाया। गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। 255 रन के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। साई सुदर्शन 14 रन बनाकर हिट-विकेट आउट हुए, जबकि कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 2 रन ही बना सके। जोश बटलर ने 11 गेंदों में 29 रन की पारी खेलकर उम्मीद जगाई, लेकिन जोश हेडलवुड ने उन्हें बोल्ड कर दिया। गुजरात टाइटंस ने 51 रन तक पहुंचने में अपने 5 विकेट गंवा दिए। एक छोर पर राहुल तेवतिया ने अकेले स्ट्रगल किया और 43 गेंदों में 68 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए डफी ने 3 विकेट लिए, जबकि क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर और रसिख सलाम ने 2-2 विकेट झटके।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here