आईपीएल 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया

0
102
आईपीएल 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में बुधवार को पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टक्‍कर हुई। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने लखनऊ को 5 विकेट से शिकस्‍त दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्‍तान रजत पटीदार ने टॉस जीता। उन्‍होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 20 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। मिचेल मार्श ने 40, मुकुल चौधरी ने 39 और आयुष बडोनी ने 38 रन की पारी खेली। रसिख सलाम ने 4 ओवर में 4 विकेट चटकाए। भुवनेश्‍वर कुमार को 3 और क्रुणाल पांड्या को 2 सफलताएं मिलीं। 147 रनों के टारगेट को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16वें ओवर में 5 विकेट खोकर चेज कर लिया। विराट कोहली ने सबसे ज्‍यादा 49 रन की पारी खेली। कप्‍तान रजत पाटीदार ने 27 और जितेश शर्मा ने 23 रनों का योगदान दिया। टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड 14-14 रन बनाकर नाबाद रहे। प्रिंस यादव के खाते में 3 विकेट आए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here