आईपीएल 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया

0
94
आईपीएल 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के 36वें मैच में हाई-वोल्टेज जंग देखने को मिली। 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स का सामना 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5 विकेट से बाजी मारने में सफल रही। जयपुर में हैदराबाद की बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 228 रनों का स्कोर खड़ा किया है। राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शतक जड़ा। वैभव ने 103 रनों की पारी खेली। वहीं, ध्रुव जुरेल ने शानदार अर्धशतक जड़ा। हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स के विशाल स्कोर के जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 229 रनों का लक्ष्य 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ईशान किशन ने 31 गेंदों पर ताबड़तोड़ 74 रनों की पारी खेली। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद की यह आईपीएल 2026 में 5वीं जीत है। इस तरह हैदराबाद की टीम ने अब पॉइंट्स टेबल में 10 पॉइंट्स के साथ चौथे से तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गया है। हैदराबाद और राजस्थान दोनों के बराबर 10 पॉइंट्स हैं, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद का नेट रन रेट बेहतर है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here