मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 41वां लीग मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच में खेला गया, जिसको सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाज रयान रिकल्टन के बल्ले से शानदार नाबाद 123 रनों की पारी देखने को मिली, इसके अलावा विल जैक्स ने 46 जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 31 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट हासिल किए तो वहीं ईशान मलिंगा, शाकिब हुसैन और नितीश कुमार रेड्डी 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की ओपनिंग जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की। अभिषेक इस मैच में 45 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। वहीं ट्रैविस हेड के बल्ले से 76 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। इन दोनों ही खिलाड़ियों के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने जिम्मेदारी संभालते हुए 30 गेंदों में नाबाद 65 रनों की पारी खेलने के साथ हैदराबाद को इस मुकाबले में जीत दिलाकर वापस लौटे। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी में एएम गजनफर ने 2 विकेट लिए जबकि ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट हासिल किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



