आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : इंग्लैंड ने इटली को 24 रन से हराया

0
103
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : इंग्लैंड ने इटली को 24 रन से हराया
Image Source : @T20WorldCup

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, क्रिकेट का जन्‍मदाता इंग्‍लैंड टी20 विश्‍व कप 2026 में एक बार फिर उलटफेर का शिकार होने से बच गया। कोलकाता के ईडन गार्डंस में सोमवार को कांटे के मुकाबले में इंग्‍लैंड ने इटली को 24 रन से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए थे। जवाब में अंतिम ओवर तक चले इस मैच में इटली टीम 178 रन पर सिमट गई। इससे पहले नेपाल के खिलाफ भी इंग्‍लैंड बेहद करीबी मैच में 4 रन से जीता था। मुकाबले की बात करें तो इंग्‍लैंड की शुरुआत तेज रही, लेकिन टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। जोस बटलर आज भी फेल रहे और उन्‍होंने 3 रन बनाए। सलामी बल्‍लेबाज फिल सॉल्‍ट ने 15 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। 3 नंबर पर उतरे जैकब बेथल ने 20 गेंदों का सामना किया और 23 रन बनाए। कप्‍तान हैरी ब्रूक (14) सस्‍ते में पवेलियन लौट गए। टॉम बैंटन ने 21 गेंदों का सामना किया और 30 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 3 चौके और 1 सिक्‍स लगाया। इसके बाद सैम करन ने 25 और जेमी ओवर्टन ने 15 रन बनाए। विल जैक्‍स अर्धशतक बनाकर नाबाद रहे। उन्‍होंने 22 गेंदों पर 53 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में विल ने 3 चौके आर 4 छक्‍के लगाए। ग्रांट स्टीवर्ट और क्रिशन कलुगामेज के खाते में 2-2 विकेट आए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 203 रन चेज करने उतरी इटली ने कमाल का खेल दिखाया। हालांकि, टीम जीत के बेहद करीब पहुंचकर बिखर गई। पहले ही ओवर में इटली को 2 झटके लगे। जोफ्रा आर्चर ने दूसरी गेंद पर एंथोनी मोस्का और छठी गेंद पर जेजे स्मट्स को वापस भेज दिया। दोनों ही बल्‍लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए। 4 नंबर पर उतरे कप्‍तान हैरी मनेंटी 12 रन ही बना सके। इसके बाद ओपनर जस्टिन मोस्का और बेन मनेंटी ने पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 48 गेंदों पर 92 रनों की साझेदारी हुई। बेन अर्धशतक लगाने के बाद कैच आउट हुए। उन्‍होंने 25 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में बेन ने 4 चौके और 6 छक्‍के जड़ दिए। जस्टिन मोस्का भी इसके बाद ज्‍यादा नहीं रुके और अर्धशतक पूरा किए बिना ही टॉम बैंटन (43) को कैच थमा बैठे। इसके बाद ग्रांट स्टीवर्ट ने तूफानी 45 रन बनाए। जेमी ओवर्टन और सैम करन ने 3-3 विकेट चटकाए। वहीं जोफ्रा आर्चर को 2 सफलताएं मिलीं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here