आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला आज

0
115
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज का सातवां मैच आज दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। जबकि टॅास 2.30 बजे होना है। सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन के अंतर से हराया। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत की जीत का सिलसिला थम गया। इससे पहले टीम ने लगातार 12 मैच जीते थे। वहीं, वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 254 रन बनाए और जिम्बाब्वे को 147 रन ही बनाने दिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए। इनमें वेस्टइंडीज ने 15 और दक्षिण अफ्रीका ने 14 मैच जीते। दोनों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 2026 में खेला गया था, जिसमें वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 6 रन से हराया था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका : ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

वेस्टइंडीज : ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here