मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का मुकाबला नीदरलैंड्स के साथ होगा। यह मुकाबला हेडिंग्ले (लीड्स) के मैदान पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत ने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। वहीं नीदरलैंड्स को अपने पहले मैच में बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट में आज कुल 3 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश, दूसरा मैच भारत और नीदरलैंड्स और तीसरा मैच साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारत और नीदरलैंड्स की यह पहली भिड़ंत होगी। दोनों टीमें पहली बार टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट आमने-सामने आई हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
नीदरलैंड्स : स्टेर कालिस, सान्या खुराना, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीडे (कप्तान और विकेटकीपर), रोबिन रिक्स, आइरिस ज्वीलिंग, हीथर सीजर्स, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, कैरोलिन डी लांगे, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



