मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जाएंगे। पीएम मोदी भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री भोपाल में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी दतिया और सतना हवाई अड्डों का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री क्षिप्रा नदी पर 860 करोड़ रुपये से अधिक के घाट निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी इंदौर मेट्रो की येलो लाइन पर यात्री सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री 480 करोड़ रुपये से अधिक के 1 हजार 271 अटल ग्राम सुशासन भवनों के निर्माण के लिए पहली किस्त जारी करेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



