मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण वित्त विधेयक, 2026 पर हुई चर्चा का उत्तर देंगी। इस विधेयक का उद्देश्य वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को लागू करना है। लोकसभा में आज दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2025 पर भी चर्चा होगी, जिसका उद्देश्य दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता, 2016 में संशोधन करना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य सभा में आज गृहमंत्री अमित शाह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक 2026 भी पेश करेंगे। यह विधेयक केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में ग्रुप-ए सामान्य ड्यूटी अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों की भर्ती और सेवा शर्तों को विनियमित करने से संबंधित है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



