मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजरायल से बातचीत के बाद ईरान के साथ एक समझौते पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलना भी शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि समझौते के अंतिम पहलुओं और विवरणों पर चर्चा जारी है और शीघ्र ही इसकी घोषणा की जाएगी, लेकिन उन्होंने समझौते की समय-सीमा के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि समझौते के बारे में इजरायल के साथ सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, पाकिस्तान, तुर्किए, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन से बात की गई है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने इससे पहले अमरीकियों पर विरोधाभासी बयान देने का आरोप लगाया। ईरान में आठ अप्रैल को युद्धविराम पर सहमति बनी थी और तब से अमरीका और ईरान के बीच दीर्घकालिक शांति समझौते के लिए बातचीत जारी है। अमेरिका की ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



