मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इटली के दक्षिणी कैलाब्रिया तट पर आज तड़के 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इटली के राष्ट्रीय भूभौतिकी और ज्वालामुखी विज्ञान संस्थान ने बताया कि भूकंप का केंद्र दक्षिणी कैलाब्रिया तट से दूर समुद्र में लगभग 250 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। कैलाब्रिया, सिसिली, कैम्पानिया और पुगलिया सहित दक्षिणी इटली के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटली के निगरानी केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कि पिछले एक सप्ताह में सिसिली तट से दूर समुद्र में आए भूकंपों की श्रृंखला में यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था। अब तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



