ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से साफ इनकार किया, लड़ाई जारी रखने का ऐलान

0
77
ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से साफ इनकार किया, लड़ाई जारी रखने का ऐलान

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध कब खत्म होगा अब यह कहना काफी मुश्किल होता जा रहा है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को स्पष्ट रूप से कहा कि ईरान अमेरिका के साथ कोई बातचीत करने का इरादा नहीं रखता और क्षेत्र में चल रही लड़ाई को प्रतिरोध के रूप में जारी रखेगा। सरकारी टीवी पर दिए गए बयान में अराघची ने कहा कि फिलहाल, हमारी नीति प्रतिरोध जारी रखने की है। हम बातचीत करने का इरादा नहीं रखते हैं। अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है और मेरा मानना है कि हमारा रुख पूरी तरह से सैद्धांतिक है। उन्होंने आगे जोड़ा कि बातचीत की बात करना हार स्वीकार करने के समान है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बयान व्हाइट हाउस की उस टिप्पणी के कुछ घंटों बाद आया है जिसमें अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर वह शांति समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ तो नरक बरसा दिया जाएगा। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा था कि बातचीत जारी है और यह फलदायी साबित हो रही है। पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका द्वारा भेजी गई 15-सूत्री योजना के बारे में पूछे जाने पर अराघची ने कहा कि विभिन्न प्रस्तावों को देश के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखा गया है और यदि कोई रुख अपनाना पड़ा तो निर्णय लिया जाएगा। ईरान ने इस योजना को अनुचित और अधिक मांगों वाला बताते हुए खारिज कर दिया है। इस बीच, ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास हाल के हमलों के कारण कुवैत ने बुधवार को एक दुर्लभ विकिरण संबंधी चेतावनी जारी की। कुवैत के नेशनल गार्ड ने वीडियो संदेश के जरिए नागरिकों को सलाह दी कि वे घर के अंदर रहें, अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और सभी खिड़कियां व दरवाजे अच्छी तरह बंद रखें। अधिकारियों ने बताया कि निकटतम रिएक्टर कुवैत से करीब 240 किलोमीटर दूर है, इसलिए किसी रिसाव का प्रभाव सीमित रह सकता है, लेकिन सतर्कता बरतने की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक्स पर पोस्ट किया कि मध्य पूर्व में संघर्ष बहुत बढ़ चुका है। अमेरिका और इजरायल को मेरा संदेश है कि अब युद्ध समाप्त करने का समय आ गया है। ईरान को मेरा संदेश है कि वह अपने उन पड़ोसियों पर हमला करना बंद करे जो इस संघर्ष में शामिल नहीं हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here