उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात

0
192
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात
Image Source : @pushkardhami

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। उत्तराखंड के सीएम धामी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर बैठक की झलकियाँ साझा कीं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने पोस्ट में रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया सीएम चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में कामयाब होंगी और दिल्ली में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने गुरुवार को पोस्ट कर लिखा, “नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सरकार सफल रहेगी। निश्चित तौर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से राजधानी समृद्धि और प्रगति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगी।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here