उत्तराखंड : सीएम धामी ने अल्मोड़ा में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में उपस्थित जनता को किया संबोधित

0
92
उत्तराखंड : सीएम धामी ने अल्मोड़ा में आयोजित 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में उपस्थित जनता को किया संबोधित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर राज्य स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया और क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पधारी मातृशक्ति, सम्मानित बुजुर्गों, ऊर्जावान युवाओं एवं सभी देवतुल्य जनों के आत्मीय स्नेह, अपार आशीर्वाद और विश्वास के लिए हृदय की गहराइयों से आभार एवं अभिनंदन। यह अभूतपूर्व जनसमर्थन हमारी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों और सुशासन पर जनता के अटूट विश्वास का सशक्त प्रमाण है। आपका यही स्नेह और विश्वास हमें प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं जनसेवा के लिए और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की निरंतर प्रेरणा देता है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से शासन स्वयं जन-जन के द्वार पहुंचकर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मंत्र के साथ हम जनसेवा को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनकेंद्रित बना रहे हैं।” इस अवसर परकेंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मोहन सिंह महरा तथा प्रमोद नैनवाल भी उपस्थित रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here