मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को नई दिशा देते हुए सिटी पार्क (ऑक्सीजन पार्क) का लोकार्पण किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह पार्क शहरवासियों को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही बेहतर जनसुविधाओं का माध्यम बनेगा। यह पार्क खटीमा के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और नगरवासियों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थलों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खटीमा में खेल स्टेडियम के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे खटीमा, नानकमत्ता समेत आसपास के क्षेत्रों के युवा एवं उभरते खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर लोकसभा सांसद अजय भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रमेश जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



