मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करते हुए शेष पात्र ग्रामीण परिवारों को निर्धारित समयसीमा में नल कनेक्शन से जोड़ा जाए। निर्माणाधीन एवं लंबित पेयजल परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी योजनाओं को मिशन मोड में निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराते हुए उनकी गुणवत्ता एवं उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्वतीय क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवीकरण, वर्षा जल संचयन तथा जल स्रोतों के पुनर्भरण को प्राथमिकता दी जाए एवं प्रत्येक जनपद में जलापूर्ति से संबंधित तकनीकी समस्याओं के त्वरित एवं स्थायी समाधान के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया जाए।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



