उत्तराखंड : सीएम धामी ने देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम में लिया भाग

0
81
उत्तराखंड : सीएम धामी ने देहरादून में आयोजित 'रन फॉर योग' कार्यक्रम में लिया भाग

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून के पुलिस लाइंस में आयोजित ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम में भाग लिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “देहरादून में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “रन फॉर योग” कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान ‘रन फॉर योग’ का फ्लैग ऑफ कर बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर रहे युवाओं के उत्साहवर्धन हेतु उनके साथ दौड़ भी लगाई। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी नेतृत्व और उनके प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। आइए, हम सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी, माननीय विधायक श्री विनोद चमोली जी, महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।”

News Source : X @pushkardhami

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here