उत्तराखंड : सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में विभिन्न जनपदों से आई जनता से भेंट की, उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना

0
83
उत्तराखंड : सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई देवतुल्य जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस अवसर पर विधायकगण एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत एवं सुझाव पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए पारदर्शी, संवेदनशील और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “जनता की सेवा, सुशासन और जवाबदेही हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचे तथा हर समस्या का समयबद्ध निस्तारण हो, इसी लक्ष्य के साथ राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here