मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति के अंतर्गत लाभार्थी वाहन मालिकों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि वितरित की। साथ ही सीएम धामी ने स्वच्छ ईंधन आधारित 11 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल भी उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि राज्य सरकार “इकोलॉजी और इकोनॉमी” के संतुलित समन्वय के साथ विकास की नई दिशा तय कर रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि स्वच्छ, ऊर्जा-कुशल और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी और ऋषिकेश में ई-वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ई-चार्जिंग स्टेशनों का विस्तृत नेटवर्क भी विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आधुनिक परिवहन व्यवस्था, स्वच्छ पर्यावरण और सतत विकास के संकल्प के साथ उत्तराखंड को ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में अग्रणी राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



