मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर भी उपस्थित रही। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि निश्चित रूप से ओहो रेडियो सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि रेडियो जनसंवाद एवं जनजागरूकता का एक सशक्त माध्यम है, जो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और महत्वपूर्ण सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार रेडियो सहित संचार के विभिन्न माध्यमों को प्रोत्साहित करने के साथ ही इनके माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोकभाषा, लोककला एवं स्थानीय प्रतिभाओं को व्यापक मंच प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



