मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में कर्नाटक से पुनः निर्वाचित सदस्य मल्लिकार्जुन खरगे को शपथ दिलाई। मल्लिकार्जुन खरगे ने शपथ हिंदी में ली।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, राज्यसभा में सदन के नेता तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन के साथ राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, डॉ. सैयद नसीर हुसैन, लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी, केसी वेणु गोपाल, राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी एवं सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
News Source : Social Media
Image Source : X @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



