उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गौहाटी यूनिवर्सिटी में 110 करोड़ रुपए की इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट परियोजनाओं की आधारशिला रखी

0
88
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गौहाटी यूनिवर्सिटी में 110 करोड़ रुपए की इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट परियोजनाओं की आधारशिला रखी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज गौहाटी यूनिवर्सिटी में 110 करोड़ रुपए की इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उपराष्ट्रपति ने असमिया और तमिल साहित्यिक रचनाओं के एक-दूसरे की भाषा में अनुवाद का स्वागत किया और असम तथा तमिलनाडु के बीच ज्यादा एकेडमिक और साहित्यिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि भारत की भाषाई विविधता उसकी सांस्कृतिक एकता से समृद्ध होती है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम के विकास की गति, खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, शिक्षा, निवेश और रोजगार के क्षेत्रों में हुई प्रगति की भी सराहना की। साथ ही इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने अंकुरन दत्ता और नानी गोपाल महंता द्वारा संपादित पुस्तक ‘भूपेन हजारिका: हंड्रेड इयर्स ऑफ ए वांडरिंग सॉन्ग्स’ और ‘चंद्रकांत अभिधान’ के 5वें संशोधित और विस्तृत संस्करण का विमोचन किया। उपराष्ट्रपति ने गौहाटी यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा, जिसमें असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।

News Source : Social Media

Image Source : X @VPIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here