उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने “वीआईपी कल्चर इन इंडिया: पावर, प्रिविलेज एंड द डिस्टेंस फ्रॉम डेमोक्रेसी” नामक पुस्तक का किया विमोचन

0
89
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित उप-राष्ट्रपति भवन में पूर्व सांसद नबम रेबिया द्वारा लिखित और संदीप कुमार द्वारा सह-लिखित पुस्तक “वीआईपी कल्चर इन इंडिया: पावर, प्रिविलेज एंड द डिस्टेंस फ्रॉम डेमोक्रेसी” नामक पुस्तक का विमोचन किया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कथन को याद किया कि “हर भारतीय खास है। हर भारतीय एक वीआईपी है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्पष्ट विशेषाधिकार और खास बर्ताव की धारणाएं जनता के भरोसे को कमजोर कर सकती हैं और नागरिकों तथा संस्थाओं के बीच दूरी की भावना पैदा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तब फलता-फूलता है जब सार्वजनिक पद को विशेषाधिकार के बजाय एक जिम्मेदारी के रूप में देखा जाता है। इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबम तुकी, पूर्व सांसद डब्ल्यू. आर. खारलुखी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

News Source : Social Media

Image Source : X @VPIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here