उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने एनसीसी और सैनिक स्कूलों के बारे में जानकारी दी

0
83
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने एनसीसी और सैनिक स्कूलों के बारे में जानकारी दी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को आज उपराष्ट्रपति भवन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) और सैनिक स्कूलों के बारे में जानकारी दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्र-निर्माण में एनसीसी के योगदान की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत ‘कैडेट एक्सचेंज प्रोग्राम’ को राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में एक बेहतरीन पहल बताया। उन्होंने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ जैसी एनसीसी की सामुदायिक सेवा पहलों की भी तारीफ की और एनसीसी एलुमनाई एसोसिएशन के गठन का स्वागत किया।

News Source : Social Media

Image Source : X @VPIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here