उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे

0
85
19 से 21 जून तक उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन लद्दाख का करेंगे दौरा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति आज श्री विजय पुरम में सेलुलर जेल राष्ट्रीय स्मारक में शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, स्वतंत्रता ज्योति पर सम्मान व्‍यक्‍त करेंगे और वीर सावरकर की सेल का दौरा करेंगे। इसके बाद, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गाथा और बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को प्रदर्शित करने वाले लाइट एंड साउंड शो में भी भाग लेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन श्री विजय पुरम में फ्लैग प्‍वाइंट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में भाग लेंगे। इसके बाद, वे डॉ. बी. आर. अम्बेडकर प्रौद्योगिकी संस्थान (डीबीआरएआईटी) सभागार में राजकीय समारोह ‘वंदे मातरम पर तिरंगा कॉन्सर्ट’ में भी शामिल होंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति दोपहर में, ऐतिहासिक नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप का दौरा करेंगे।

News Source : Social Media

Image Source : X @VPIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here