उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने श्री विजय पुरम में ‘हर घर तिरंगा – वंदे मातरम की भावना को समर्पित’ राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया

0
91
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने श्री विजय पुरम में 'हर घर तिरंगा - वंदे मातरम की भावना को समर्पित' राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के श्री विजय पुरम में डीबीआरएआईटी ऑडिटोरियम में ‘हर घर तिरंगा – वंदे मातरम की भावना को समर्पित’ राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत के लिए इन ऐतिहासिक द्वीपों से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती, क्योंकि ये द्वीप हमारे स्वतंत्रता संग्राम और तिरंगे के इतिहास से गहराई से जुड़े हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे तिरंगे से साहस, एकता और उम्मीद की प्रेरणा लें और एक मजबूत तथा विकसित भारत के निर्माण में स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को आगे बढ़ाएं। इसके अलावा उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना का जश्न मनाने वाले एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी देखा। साथ ही उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ प्रदर्शनी का दौरा किया, जिसमें राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति गर्व की भावना को प्रदर्शित किया गया।

News Source : Social Media

Image Source : X @VPIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here